फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जमीन का बयनामा कर पांच लाख रुपये लेने के बाद धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री किसी दूसरे के नाम करा दी। पीड़ित को न जमीन दी और न ही उसके रुपये वापस लौटाए। चादंहट थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर एक महिला व दो नंबरदारों सहित छह के खिलाफ षडयंत्र में शामिल होकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चांदहट थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना के अनुसार गांव थंथरी निवासी लायकराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने लौहरे से 10 कनाल दो मरला जमीन खरीदी थी। जिसके संबंध में उसे पांच लाख रुपये दे दिए और बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देनी थी। 17 फरवरी 2023 को उसने अपने भाई राकेश कुमार व लौहरे और उसके पुत्र रविंद्र के सामने लौहरे के कहने पर रविंद्र के नाम पांच लाख रुपये का चैक दे दिया और रजिस्ट्री के लिए 16 जून का समय तय कर दिया, लेकिन आरोपी ने जमीन का सौदा एक अन्य व्यक्ति अनिल के साथ तय कर लिया। जिसके संबंध में उसने दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया, लेकिन इसी दौरान बीती 21 मार्च को लौहरे, रविंद्र, अनिल, अनिल व जगवती ने जगदीश नंबरदार अटौला व अर्जुन नंबरदार महेशपुर के साथ मिलीभगत कर जमीन का बयनामा जगवती के नाम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर घोड़ी गांव निवासी लौहरे, उसके बेटे रविंद्र, मोहना निवासी अनिल, उसकी मां जगवती, जटौला गांव निवासी नंबरदार जगदीश व महेशपुर निवासी नंबरदार अर्जुन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें