हथीन। पुलिस ने मेडिकल अफसर मनीष गर्ग के खिलाफ नौकरी के नाम पर रुपये लेने और फर्जी कागजात देकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मीनू की अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर एक निवासी बबिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर मेडिकल अफसर मनीष गर्ग ने 50 हजार रुपये लिए व फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और विभाग में काम भी कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद