फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक्डइन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। लिंक्डइन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के साथ लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर सेल की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली फेज टू में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके पास से एक लाख 90 हजार रुपये और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल ने मंगलवार को भंगेल कट के पास से कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी अक्षय वालिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लिंक्डइन से लोगों से संपर्क करता था। फिर मोबाइल पर बातचीत कर उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इस दौरान आरोपी फर्जी ऑफर लेटर भेजकर पीड़ितों से पेटीएम खाते में रुपये मंगाकर गायब हो जाता था। आरोपी ने फेज टू कोतवाली सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी लोगों से ठगी की है। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में एक इंजीनियर से ठगी की शिकायत की थी। फेज टू पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर सेल के साथ मामले की जांच शुरू की थी। वहीं, इंजीनियर ने बताया कि वह लिंक्डइन पर नौकरी की तलाश कर रहे थे। आरोपी ने उनसे संपर्क कर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज दिए। आरोपी ने इस एवज में उनसे 77 हजार रुपये पेटीएम खाते में मंगा लिए। जब ठगी का पता चला तो शिकायत दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उठाया फायदा
पुलिस ने बताया कि आरोपी लॉकडाउन के दौरान काफी सक्रिय था। लोगों की नौकरी जाने का फायदा उठाकर कई वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के पेटीएम अकाउंट को सीज करा दिया है। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के समय सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें