फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। साकरस रोड पर बोड़ीकोठी चौक के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रेटा और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नावली निवासी आसिफ की शिकायत के अनुसार, पांच अक्तूबर को उनका बेटा सलमान और भतीजा वकील अपने दो साथियों कामिल व नाजिम के साथ बाइक पर मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान साकरस की तरफ से आई सफेद क्रेटा कार ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। चारों घायलों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के कारण उन्हें अलवर के हरीश अस्पताल रेफर किया गया। जांच अधिकारी जुगल किशोर ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर क्रेटा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें