फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक की टक्कर से चार वर्षीय बच्ची गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव पूठली में बाइक सवार ने चार वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बच्ची के ताऊ की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पूठली निवासी अनिपाल ने केस दर्ज कराया है कि छोटे भाई बलराम की पत्नी पिंकी और चार वर्षीय बेटी मानवी पानी लेने के लिए आलूका रोड की तरफ गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने बच्ची मानवी को सीधी टक्कर मार दी। इससे बच्ची सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया। लेकिन दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से अपनी बाइक को लेकर भाग गया।अनिपाल ने शिकायत में कहा है कि वह अपनी भतीजी मानवी को इलाज के लिए पलवल के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा।लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण चलते उसको बल्लभगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया। जिसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। बाइक चालक का पता रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता किया तो पता चला वह आलूका गांव का निवासी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चालक को जांच के बाद जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें