फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए कोरोना संक्रमित मिले, 4457 हुई संख्याFour new corona infected found, number 4457

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक साथ चार मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने उपायुक्त से उन स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की सिफारिश की है। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 4457 हो गई है, वहीं 4415 मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। वहीं कोरोना की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान के तहत बृहस्पतिवार को 3477 लोगों को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना के सात एक्टिव मरीज हैं। बृहस्पतिवार को एक मरीज ठीक हुआ है। आज भी जो मरीज मिले हैं, उनका नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद से संबंध रहा है। विभाग द्वारा फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा व अन्य महानगरों में नौकरी करने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि विधायक दीपक मंगला ने जहां कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है, वहीं 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेमवती ने भी टीका लगवाया है। महाअभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के 2233 लोगों ने टीका लगवाया है, जबकि 45 से अधिक आयु के 1491 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना टीकाकरण के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं शिविर लगा रही हैं। शिविरों में भी जाकर कोरोना टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें