फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। मां को हमलावरों से बचाने की कोशिश में 30 वर्षीय वली मोहम्मद को अपनी जान गंवानी पड़ी। फरीदाबाद के तिलपत गांव में अपने मामा के घर गए वली मोहम्मद पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर बीसरु गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। शुक्रवार शाम को वली मोहम्मद का शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसे कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक, वली मोहम्मद पुत्र शरीफ बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ मामा के बुलावे पर तिलपत गांव गया था। वहां उसके मामा के नए मकान का उद्घाटन होना था। वली की मां को नेग की रस्म के लिए बुलाया था। इसी दौरान बाइक की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के सिलसिले में वली की मां शिकायत लेकर संबंधित लोगों के घर गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी मां पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मां पर हमला होते देख बचाने दौड़ा वली
परिजनों के अनुसार, मां पर हमला होते देख वली मोहम्मद उसे बचाने के लिए आगे आया। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल वली को परिजन अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वारदात के पीछे मामा के परिवार और तिलपत गांव के कुछ लोगों के बीच पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

वली मोहम्मद पहलवानी करता था। परिवार में उसकी मौत के बाद पत्नी और चार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता छा गई है। जिस घर में कुछ दिन पहले तक खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मां को बचाने की कोशिश में बेटे की मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें