फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजेंद्र हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल पुरानी रंजिश में पिता की हत्या और बेटे को किया था घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। क्राइम ब्रांच ने काशीपुर गांव में हुए चर्चित बिजेंद्र हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी तुषार, कुलदीप, गौरव और राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार और वाहन की बरामदगी के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 सितंबर को सुबह काशीपुर निवासी बिजेंद्र अपनी पत्नी श्यामवती के साथ खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के दिपांशु, तुषार, कुलदीप समेत करीब 18 लोग हथियार और लाठियां लेकर पहुंचे। आरोपियों ने बिजेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बिजेंद्र को पांच-छह गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्यामवती को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद हमलावरों ने बिजेंद्र के घर जाकर बेटे सचिन पर भी गोली चलाई। घायल सचिन किसी तरह छुपकर जान बचाई। मृतक की पत्नी श्यामवती की शिकायत पर पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें