होडल। जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत को अब प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौरोत को यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला द्वारा सौंपी गई है।
पार्टी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर देवेंद्र सौरोत ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, दिग्विजय चौटाला व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इससे पहले देवेंद्र सौरोत जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिले के प्रभारी के अलावा पलवल जिले में दो बार जजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनके अलावा सौरोत प्राइवेट स्कूल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। संवाद