फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कूड़ा डंपिंग पर वन विभाग सतर्क, रास्तों को किया अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। गांव चाहल्का के अरावली क्षेत्र में चोरी-छुपे रात के अंधेरे में कूड़ा-कचरा फेंकने और उसे जलाने के मामले को लेकर गुरुग्राम और नूंह वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने कूड़ा-कचरा ले जाने वाले रास्तों को जेसीबी मशीन से अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिस पर फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को बुझाया गया। इस घटना के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुग्राम सोहना रेंज अधिकारी खजान सिंह ने बताया कि अरावली पहाड़ में चोरी-छुपे कूड़ा-कचरा डंप करने की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। ये कचरे से भरी गाड़ियां रात के अंधेरे में नूंह सीमा क्षेत्र से होते हुए पहाड़ के सोहना और गुरुग्राम सीमा में कचरा डंप कर रही थीं। सूचना मिलने पर टीम मौके पर गई। शुक्रवार को कचरे के ढेर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसे फायर ब्रिगेड बुलाकर बुझा दिया गया और अब इन रास्तों को भी अवरुद्ध कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि ये कूड़े की गाड़ियां कहां से आती हैं। जानकारी मिली है कि इसे किसी औद्योगिक यूनिट में जलाने के लिए लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें