फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम स्तर पर बनेंगी पीस कमेटी : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम स्तर पर बनेंगी पीस कमेटी : उपायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय से शीघ्र ही निर्णय आने वाला है। हरियाणा सरकार ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए है कि इस दौरान सभी अधिकारी बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़े। साथ ही जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विकास एवं पंचायत और 8 राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम स्तर पर प्रभावशाली लोगों की शांति (पीस) कमेटी का गठन करें। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि यह कार्य शनिवार तक निपटा दें।
उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला के सभी तीनों उपमंडल हथील, होडल व पलवल के एसडीएम अपने स्तर पर भी संवेदनशील स्थानों पर स्वयं भी लोगों की मीटिंग लेते हुए पीस कमेटी के सदस्यों को इलाके में शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी अपने-अपने स्तर पर समाज में सौहार्द बनाए रखने में योगदान करें साथ ही यह भी प्रयास करें कि सोशल मीडिया के माध्यम भी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर ऐसी टिप्पणी ना की जाए जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी अलर्ट पर रहें तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का जो भी निर्णय आए उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हम सभी को अपना योगदान करना चाहिए। उन्होंने जिलावासियों से भी अपील करते हुए कहा कि जिला में आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें