फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य मंत्री ने किया मंडियों का दौरा

Mon, 11 Apr 2016 11:12 PM IST
palwal
विज्ञापन
अनाज मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने सोमवार पलवल प्रवास के दौरान को जिले की अनाज मंडियों को निरीक्षक किया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में गेहूं खरीद का जायजा लिया। दौरे के दौरान मंडियों में आढ़तियों ने कुछ समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। जिन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया। पलवल के आढ़तियों ने उठान न होने की समस्या रखी।
विज्ञापन


भुगतान को लेकर उन्होंने कहा कि जहां पर लिफ्टिंग सही हो रही है, वहां जल्द की भुगतान कर दिया जाएगा। किसान के दाने दाने को खरीदा जाएगा। हथीन में मंडी के निरीक्षक के दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से आवक व लिफ्टिंग का जायजा लिया। मंत्री कांबोज ने ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के बाद पलवल, होडल और हथीन की अनाज मंडियों में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

वहीं, हथीन अनाज मंडी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल मंडी प्रधान रबिन कुमार की अगुवाई में कंबोज से मिला। मंडी की तरफ से आढ़तियों ने जल्द भुगतान की मांग रखी। मंत्री ने इस मांग पर कहा कि जहां पर लिफ्टिंग सही हो रही है, वहां पर जल्द भुगतान कराया जाएगा। बीजेपी नेता विश्व कुमार उर्फ भालू ने हथीन मंडी का बड़ा बनाने की भी मांग रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें