फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आज से होगी फ्लाइओवर की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अगले छह दिनों तक जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। राजमार्ग पर बने शहर के एलिवेटेड फ्लाईओवर की विशेष मरम्मत का काम रविवार से शुरू होगा। इसके चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा और वाहनों को नीचे के वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। यातायात प्रभारी रविकांत के अनुसार, मरम्मत कार्य अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। शुरुआती चरण में आगरा से दिल्ली जाने वाली मुख्य लेन बंद रहेगी। इस दिशा में जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजारा जाएगा। इसके बाद दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर भी यातायात रोककर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। इससे राजमार्ग और आसपास के प्रमुख चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है। यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अतिरिक्त समय लेकर चलें। संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। जल्दबाजी और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें