फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: डंपर चालक से लूट के पांच आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। केएमपी रोड पर डंपर चालक से 500 रुपये लूट मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। क्राइम ब्रांच ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार और लूटी गई रकम बरामद की है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि नूंह के गांव रेवासन निवासी अरशद का डंपर रविवार रात खेडा खलीलपुर के पास खराब हो गया था। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उससे 500 रुपये लूट लिए। शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीआईए टीम ने सोमवार को मंडकोला के पास से मोहित निवासी अल्लिका, मुसफ्फर, युसूफ, मोहम्मद और आरिफ निवासी घासेड़ा को गिरफ्तार किया। मोहित के खिलाफ 2025 में कैंप थाना पलवल में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें