फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में फायरिंग और पथराव, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उटावड थाना क्षेत्र के ग्राम रानियाला खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर अवस्था में सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया है। पीड़ित घायल मुस्तकीम की ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी आबिद हुसैन ने बताया कि गांव निवासी असरू को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। झगड़े में तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग हुई है। मुस्तकीम के बयान पर फकरू, कयूम, हसन, बिलाल, अंजुम, असगर, सफी, अजहरुद्दीन, लियाकत, खुर्शीद, रफीक, मन्नम, रिजवान, फारुख, अकरम सभी निवासी रानियाला खुर्द व रुकमुद्दीन निवासी दोसे रस थाना गोवर्धन जिला मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पारस्परिक झगड़े में 2 गिरफ्तार
हथीन। ग्राम अंधरोला में हुए पारस्परिक झगड़े के मामले में हथीन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सत्य नारायण ने बताया कि गांव निवासी जुनैद की शिकायत पर आरोपियों नासिर और शाहरुख को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें