फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मंडीखेड़ा में बकरी को टक्कर लगने के विवाद में पथराव व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पथराव और हवाई फायर, सरपंच के चाचा की हालत गंभीर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मांडीखेड़ा गांव में बकरी को बाइक से टक्कर लगने के मामूली विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार को 9 हजार रुपये के मुआवजे पर सुलझा यह मामला पहले पथराव और फिर शनिवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। दो दिनों से जारी इस तनातनी में जमकर पथराव और हवाई फायरिंग हुई। शनिवार को हुए हमले में पूर्व सरपंच के चाचा के सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें नाजुक हालत में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (28 अगस्त) को मांडीखेड़ा निवासी भालू की बकरी को एक कंपनी के ठेकेदार (बाइक सवार) ने टक्कर मार दी थी। ग्रामीणों द्वारा रोके जाने पर 9 हजार रुपये के मुआवजे पर बाइक सवार को जाने दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद उसी कंपनी में कार्यरत सद्दाम (पार्षद राशिद के चाचा का लड़का) वहां पहुंचा और भालू से गाली-गलौज करने लगा। भालू सरपंच भट्टू की फूफी का लड़का है। इस कहासुनी के बाद शुक्रवार को भी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था और जमकर पथराव हुआ था, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार सुबह करीब 10 बजे विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि पार्षद पक्ष के लोगों ने सरपंच पक्ष पर अचानक हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोबारा दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और हवाई फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। मामले में नगीना थाना के मुंशी संदीप ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें