फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल में बिजली बोर्ड में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल (संवाद)। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बिजली के एक बोर्ड में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, ओवरलोड होने के कारण बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे मरम्मत के बाद फिर से सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें