फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सांप को मारकर वीडियो बनाने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। खोरी शाह चौखा गांव स्थित वरिष्ठ राजकीय विद्यालय के पास सांप को डंडे से पीटकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वन्यजीव विभाग ने पुलिस से शिकायत की है। वन्यजीव निरीक्षक राकेश कुमार की शिकायत पर पिनगवां थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति डंडे से सांप को मारता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़ा है। वीडियो खोरी शाह चौखा स्थित वरिष्ठ राजकीय विद्यालय का बताया गया है। वन्यजीव विभाग ने सांप को संरक्षित जीव बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की थी। जांच अधिकारी गजेंद्र ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें