फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हरियाणवी गायिका से दुष्कर्म, एसआई और डॉक्टर समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में दो हवलदार भी शामिल हैं, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। हरियाणवी डांसर-सिंगर के साथ दुष्कर्म और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने होमगार्ड के सब-इंस्पेक्टर, दो हवलदारों और पलवल सिविल अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टेज पर प्रस्तुति देती है। एक मामले में थाने के संपर्क में आने के दौरान उसकी पहचान कुछ पुलिसकर्मियों से हुई। इसी दौरान उसकी मुलाकात होमगार्ड के सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार से कराई गई। महिला का आरोप है कि भरोसा जीतने के बाद मनोज कुमार ने उसे एक होटल में बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर काफी समय तक उसका शोषण किया। सब-इंस्पेक्टर शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अन्य आरोपित उसके घर आते-जाते थे और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नूंह जिले के खानपुर निवासी एसआई मनोज कुमार, मंढनाका निवासी हवलदार महेंद्र, आलदोका निवासी हवलदार अंकुर और डॉ. राजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया की सभी नामजदों को नोटिस भेज दिए गए हैं और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें