फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो पक्षों की मारपीट के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। गवारका गांव में शनिवार को खेत की पैमाइश और निशानदेही को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रुखसार पत्नी नसीम ने शिकायत में आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे, फरसा व अन्य हथियार लेकर खेत में पहुंचे और कब्जे का प्रयास किया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि रॉबिन को लाठियों से पीटकर बेहोश कर दिया गया, जबकि मोहसीना पर फरसे से हमला किया गया। महिलाओं से भी मारपीट की गई, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। तावडू सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें