फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नो-पार्किंग में कंटेनर खड़ा करने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले के थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो-पार्किंग जोन में कंटेनर खड़ा करने के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे गश्त के दौरान एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 69.500 के पास इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक कंटेनर गलत तरीके से खड़ा मिला, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान-माल को खतरा उत्पन्न हो रहा था। चालक की पहचान लाला राम गुर्जर उर्फ रेमश पुत्र मूलचंद, निवासी शाहपुरा, जिला जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई। जांच अधिकारी राज कुमार का कहना है कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें