फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नाबालिग की शादी कराने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की शादी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाल संरक्षण विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के परिजनों समेत 4 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव सौंदी, जिला झज्जर निवासी मंजीत ने 13 जुलाई को एसपी को शिकायत दी थी कि गांव बिस्सर अकबरपुर, तहसील तावडू निवासी रोहताश ने 15 साल की पुत्री की शादी गुरुग्राम निवासी रीतिक के साथ 15 फरवरी को करा दी है। उन्होंने शादी को निरस्त कर माता-पिता गीता-रोहताश, दादा रामकिशन व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर बाल संरक्षण विभाग ने मामले की जांच की। मोहम्मदपुर अहीर थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें