फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, 4 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। समीपवर्ती गांव ममोलाका निवासी रूजदार की विवाहिता पुत्री अनीशा ने अपने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में अनीशा ने कहा है कि कम दहेज का ताना देकर और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि मारपीट कर उसके ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति तालिम पुत्र अख्तर, ससुर अख्तर पुत्र सूबेखां, सास फईमन पत्नी अख्तर और देवर आलम पुत्र अख्तर निवासी ग्वालदा तहसील टपूकडा जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ 498 ए, 406, 506 और 323 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई तेजवीर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें