डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में हुआ झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। समीपवर्ती ग्राम पचानका में डीजे बजाने को लेकर बीती रात्रि को झगड़ा हो गया। बताया गया है कि एक कुटुंब में लड़के की शादी है। लड़के वालों ने खुशी में बीती रात्रि को डीजे बजाया, इस पर दूसरे पक्ष ने एतराज किया। इसी विवाद के दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया। पथराव के बाद लाठियां भी निकल आईं। झगड़े की सूचना मिलते ही हथीन थाना से भारी पुलिस बल पहुंच गया दोनो पक्षों को शांत कराया। थाना प्रभारी जयराम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। समाचार भेजे जाने तक किसी की कोई गिरफ्तारी नही हो पाई है। दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता की वार्ता भी चल रही है।
----