फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित कुमार जैन ने फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी रण सिंह को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। जल्दी उनके स्थान पर नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। इस संदर्भ में पुलिस अधिकारी के अनुसार थाना प्रभारी रण सिंह लगातार ओवरलोड डंपरों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे थे तथा किसी अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई रेड में भी उनकी लापरवाही सामने आई थी। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। यहां यह भी बता दें कि पुलिस कप्तान ने मात्र दो माह के अपने कार्यकाल में दो पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित कर अपनी कार्यशैली का स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें