संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मार्केट कमेटी पलवल में अनाज मंडी एसोसिएशन की ओर से मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी और सचिव वीरेंद्र सिंह का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित करते हुए मंडी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इस मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन पंकित शिंगला, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान राधाचरण देसवाल, उपप्रधान दिनेश गर्ग, महासचिव मोतीराम अग्रवाल सहित आढ़ती हेमराज सहरावत, संजय बैंसला, कर्मवीर देसवाल और प्रदीप मंगला मौजूद रहे। इसके अलावा अनाज मंडी के अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मंडी से जुड़े व्यापारियों और आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए मार्केट कमेटी और एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। इस दौरान मंडी की व्यवस्थाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।