फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने एक साल तक सहा दुख-दर्द: पिता ने खुद की बेटी संग कई बार किया दुष्कर्म, नाबालिग ने बताई चुप रहने की वजह

Sat, 05 Jul 2025 06:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

शिकायत के अनुसार, पीड़िता का परिवार साल 2023 में पलवल के सल्लागढ़ में किराए के मकान में रहने आया था। अगस्त 2024 में आरोपी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। 
विज्ञापन
पिता ने किया बेटी संग दुष्कर्म - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले के कैंप थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने कैंप थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी
शिकायत के अनुसार, पीड़िता का परिवार साल 2023 में पलवल के सल्लागढ़ में किराए के मकान में रहने आया था। अगस्त 2024 में आरोपी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। 

बाप ने बार बार किया दुष्कर्म
मां ने पति पर आरोप लगाया है कि इसके बाद भी आरोपी ने बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कुछ दिन पहले डरते-डरते अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां उसे लेकर कैंप थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
कैंप थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना पुरानी है, इसलिए मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें