फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नौमान हत्याकांड में इस्तेमाल फरसा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। मलाई निवासी युवक नौमान की हत्या में उपयोग किया गया फरसा बरामद कर लिया गया है। फरसे की बरामदगी सीआईए एविटी स्टाफ पुलिस ने आरोपी अरशद के मलाई स्थित घर से की है। जांच अधिकारी यासिर खान ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई है। नौमान की मौत सिर में लगी चोटों के कारण हुई। अरशद के अलावा दो अन्य आरोपियों ने भी नौमान के सिर में चोट मारी थी। उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरशद की मृतक नौमान की पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। नौमान एवं उसके परिवार ने इस पर आपत्ति की। उसके बाद विवाद हुआ और रंजिश बनी। जांच अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें