फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान 14 को मनाएंगे संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले चार महीने से चल रहा किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। रविवार को धरने में आंदोलन को तेज करने के तहत निर्णय लिए गए। किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने बताया कि 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान हरियाणवी रागनी प्रतियोगिता होगी। वहीं चौपई प्रस्तुत किए जाएंगे। उसके बाद 14 अप्रैल को संविधान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें डॉ.भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठन व अंबेडकर मिशन में काम करने वाले कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी धरने की अध्यक्षता उदय सिंह फिरोजपुर ने की, जबकि रूपराम तेवतिया ने संचालन किया। धरने में वक्ताओं ने किसानों में जोश भरने का काम किया। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करवाने और एमएसपी गारंटी बिल पास करवाने तक धरना जारी रहेगा। कानून वापसी पर ही किसान वापस लौटेगा।
नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केएमपी जाम कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा। मोर्चा की तरफ से आंदोलन को लेकर जो भी आह्वान किया जाएगा। किसान संघर्ष समिति की तरफ से सभी कार्यक्रमों को पूरा किया जाएगा। किसानों के संघर्ष के चार माह बाद भी सरकार मानने को तैयार नहीं है। किसानों को अब 6 महीने के संघर्ष की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन

मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 13 अप्रैल मंगलवार को धरना स्थल पर रागनी प्रतियोगिता होगी, जिसमें आसपास के क्षेत्र की रागनी पार्टियां हिस्सा लेंगी। पार्टियां प्रतियोगिता के दौरान किसान आंदोलन व देशभक्ति की रागनी प्रस्तुत कर किसानों में जोश भरने का काम करेंगी। वहीं 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती संविधान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। धरना स्थल पर बैठे किसानों को किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत, राजकुमार ओलिहान, किसान सभा के जिलाध्यक्ष धर्मचंद घुघेरा, ऋषिपाल चौहान, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, रोशनलाल, धन्नीराम, सविता चौधरी, रमेश प्रधान, राहुल तंवर पृथला, भागीरथ बेनीवाल, रणजीत सिंह पंवार, राजेश बहीन, राजेंद्र सिंह घर्रोट, उदय सिंह सरपंच, रूपराम तेवतिया, चंद्रमुनि धतीर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें