फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 12 से 20 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान चलाया गया। शनिवार को गांव रजोलका, भैंडोली और फुलवाड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये तथा जीवामृत व बीजामृत तैयार करने के लिए प्लास्टिक ड्रम खरीदने पर 3 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर लागत कम करने, भूमि की उर्वरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल शर्मा ने किसानों को जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट नियंत्रण तकनीकों तथा संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें