फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अगोन पावर हाउस की वीसीबी से मेवली पावर हाउस को जोड़ने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान दोहा, पाठखोरी, हसनपुर बिलोंडा, रावली, भाकड़ोजी, मुंडाका शकरपुरी और पाटन उदयपुरी सहित कई गांवों के सरपंचों व किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मेवली पावर हाउस को अलग करने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार अगोन पावर हाउस पर करीब 800 एम्पियर और मेवली पर 450 एम्पियर लोड है। संयुक्त लोड करीब 1100 एम्पियर तक पहुंचने से ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। कृषि और आरडीएस फीडरों पर 30 से 50 मिनट के अंतराल पर बिजली कटने से प्याज, गाजर, टमाटर और सरसों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। लो वोल्टेज से पेयजल आपूर्ति की मोटरें चलाने में भी परेशानी आ रही है। पावर हाउस इंचार्ज नरबीर ने कम लोड मिलने की बात कही। एसडीओ केके गोयल ने बताया कि मेवली को अलग करने का कार्य जारी है। इसे जल्द पूरा कराया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें