फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 20 दिन के आश्वासन पर थमा किसान आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मांगों को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन 20 दिन के आश्वासन पर थम गया है। अधिकारियों और किसान संगठनों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन स्थगित किया गया है। अब किसान नेताओं की नजर कार्रवाई पर टिकी है। संगठनों का कहना है कि तय अवधि में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एक बार फिर आंदोलन शुरू होगा। किसान संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. रूपेश वर्मा का कहना है कि लंबे समय से जमीन अधिग्रहण, मुआवजा, आबादी, भूखंड और रोजगार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्राधिकरण के सामने मांगें रखी जा रही हैं। कई बार वार्ता के बावजूद सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि आश्वासन के मुताबिक समय सीमा में कार्रवाई होती है तो आगे की रणनीति उसी के आधार पर तय की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव पवन खटाना का कहना है कि आंदोलन स्थगित जरूर किया गया है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। अब सभी की नजर प्राधिकरण की ओर से होने वाली कार्रवाई पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें