फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: समय पर धान की रोपाई में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दाम हुसैन
विज्ञापन


पिनगवां। क्षेत्र में धान की रोपाई जोर-शोर से जारी है। अच्छी बारिश और सिंचाई के पर्याप्त साधनों के चलते किसानों ने समय पर धान की फसल लगाने का काम तेज कर दिया है। खेतों में सुबह से शाम तक किसान और मजदूर रोपाई में जुटे हुए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में कृषि गतिविधियां चरम पर हैं। किसानों का कहना है कि इस बार समय पर बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे धान की रोपाई सुगमता से हो रही है। जिन क्षेत्रों में बारिश कम हुई, वहां नहरों और ट्यूबवेलों के माध्यम से सिंचाई कर रोपाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को उम्मीद है कि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी। किसान मकसूद खान, शाहिद, राशिद, वकील, इलियास और मुबारिक ने बताया कि क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ भूमि पर धान की फसल लगाई जा रही है। अधिकतर किसानों ने रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है, जबकि कई किसान अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि समय पर रोपाई होने से फसल का विकास बेहतर होगा और उत्पादन में भी वृद्धि की संभावना है। हालांकि किसानों ने कृषि लागत में लगातार बढ़ोतरी पर चिंता भी जताई। उनका कहना है कि मजदूरी, डीजल, खाद और अन्य कृषि सामग्री के दाम बढ़ने से खेती महंगी होती जा रही है। इसके बावजूद अच्छी पैदावार की उम्मीद में किसान पूरी मेहनत के साथ खेतों में जुटे हुए हैं।कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि धान की फसल के लिए शुरुआती मौसम अनुकूल है। यदि आने वाले दिनों में बारिश का क्रम बना रहा और जलभराव जैसी समस्या नहीं हुई तो इस वर्ष धान का उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है। किसानों को समय-समय पर खेतों की निगरानी, खरपतवार नियंत्रण और संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें