बाग लगाने के लिए किसानों को मिलेगी सब्सिडी
पलवल । जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि पलवल जिले में 1650 एकड़ में बाग लगाया जाएगा। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए बागों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए बागवानी विभाग किसानों को अमरूद, नीबू, मौसमी, किन्नू, बेर और अनार का बाग लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसान बागवानी की खेती करेगा तो आर्थिक आमदनी भी बढे़गी। पलवल में 1250 एकड़ में अमरूद, 250 एकड़ में नीबू, 125 एकड़ में बेर और 25 एकड़ में अनार लगाने की योजना है। अमरूद के लिए 4500, बेर के लिए 3300 और नीबू के बाग के लिए प्रति एकड़ 4950 रुपये दिए जाएंगे।