फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी के गेट बंद होने से फसल लेकर आने वाले किसान परेशान

विज्ञापन
अनाज मंडी का बंद गेट होने के कारण निकलने में हो रही परेशानी - फोटो : Palwal
विज्ञापन
अनाज मंडी के गेट बंद होने से किसान परेशान
विज्ञापन

होडल । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को अनाज मंडी के सभी गेटों को बंद कर दिया गया। इस कारण किसानों को मजबूरन 15 अगस्त तक बाहर वाली अनाज मंडी में अपनी फसल बेचनी पड़ेगी, जिससे किसानों में रोष है। विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर अनाज मंडी में गंदे पानी की निकासी के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। हालांकि, किसानों की समस्या दूर करने के लिए विभाग ने कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। गौरतलब है कि अनाज मंडी में इस समय मूंग और कपास आदि की फसल बिक्री के लिए आ रही है। इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव दीपक कुमार का कहना है कि मंडी परिसर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किसानों के लिए बाहर वाली अनाज मंडी के टीन सेट को निर्धारित किया गया है। किसानों और आढ़ती को कोई परेशानी न हो, इसलिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें