फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में किसान सम्मान निधि योजना बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में किसान सम्मान निधि योजना बेपटरी
विज्ञापन

रोशन लाल शर्मा
होडल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की उदासीनता के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना जिले में पूरी तरह बेपटरी है। योजना के तहत किसानों को मिलने वाली धनराशि उनके खातों में नहीं पहुंच पा रही है। इससे किसानों में विभाग के खिलाफ रोष है।
केंद्र सरकार किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये देती है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद भी यहां किसानों के खाते में न तो पैसा जा रहा है और न ही विभाग से कोई सुविधा मिल रही है। किसानों को कभी संशोधन कराने तो कभी खाता नंबर गलत बताकर लौटा दिया जाता है। गत सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये डालने की घोषणा की, लेकिन यह पैसा भी उनके खातों में नहीं आया। किसानों का आरोप है कि उन्हें विभाग ने ओलावृष्टि के मुआवजे से भी वंचित कर दिया था। कई गांवों में शत-प्रतिशत नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने निर्देश दिए थे, लेकिन सैकड़ों किसान आज भी क्षतिपूर्ति के लिए विभाग व बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों ने उर्वरक व बीज आदि लागत के लिए बैंक से केसीसी ऋण लिया, लेकिन ओलावृष्टि से हाथ कुछ नहीं लगा। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए किसानों को बीमा योजना से कोई पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन

गांव पेंगलतु निवासी किसान लाल सिंह ने कहा कि कई बार लघु सचिवालय में स्थित कृषि कार्यालय तथा पलवल जिला कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी किसान सम्मान निधि का पैसा खाते तक नहीं पहुंच पाया है। खाते में गड़बड़ी के कारण यह पैसा दूसरे खाते में चला गया है। सराय खटैला के रहने वाले अकबर का कहना है कि विभाग के जिला मुख्यालय तक चक्कर काटने के बाद भी किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल पाया है। कई बार इसकी शिकायत जिला कृषि उपनिदेशक से की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गांव औरंगाबाद के रहने वाले ओमप्रकाश का कहना है कि लॉकडाउन के समय अप्रैल में प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि का पैसा भेजने की घोषणा की थी। अब वर्ष खत्म होने को है, लेकिन खाते में पैसा नहीं आया। इसके लिए अकाउंट नंबर व आधार से कई बार सत्यापन भी करा चुका हूं।
विज्ञापन

दुरुस्त कराया जा रहा है रिकॉर्ड
जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का धन नहीं मिला है, उन्हें कार्यालय से सूचना भेजकर बुलवाया जा रहा है। यहां उनका रिकॉर्ड दुरुस्त करवाया जा रहा है। इसके बाद पैसे खातों में पहुंच जाएंगे।
- डॉ. महावीर सिंह, उपनिदेशक, कृषि कल्याण विभाग, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें