फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले, बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान बोले, बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाए सरकार
विज्ञापन

हथीन। गांव बहीन के किसानों ने बिजली आपूर्ति में बढ़ोतरी की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कृषि फीडर के लिए दी जाने वाली बिजली आपूर्ति का समय 8 घंटे हैं। किसानों का आरोप है कि इतनी कम बिजली मिलने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती है। पूरी रात जागना पड़ता है। किसानों ने कहा कि बिजली आपूर्ति का समय 8 घंटे से बढ़ाकर 12 से 14 घंटे किया जाए। इसके साथ ही किसानों ने विभिन्न जगहों पर रखे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत की मांग भी की। जिससे बार-बार बिजली के फॉल्ट होने से रोका जा सके। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। किसान रणवीर ने बताया कि मांगों को पूरा कराने के लिए एसडीओ के नाम एक ज्ञापन उनके प्रतिनिधि बिजली निगम के कर्मचारी बिजेंद्र को दिया गया है। इस मौके पर सतीश रावत, गोपाल रावत और भगवत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें