फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे किसानों का धरने में सोमवार को अचानक बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा की तबियत खराब हो गई। उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उन्हें तुरंत पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पिछले 19 दिनों से किसान केएमपी-केजीपी इंटरचेंज के समीप धरने पर बैठे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार से किसानों से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के सीने में समय अचानक तेज दर्ज होने लगा। आनन-फानन में पलवल के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. मनजीत कौर ने बताया कि जांच करने पर पाया गया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा व शुगर बढ़ा हुआ था। उपचार शुरू कर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालात में काफी हद तक सुधार है और वह खतरे से बाहर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें