फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किसान ने फंदा लगाया, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक सुरेश ने गांव के ही व्यक्ति की एक मामले में जमानत दी थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले के औरंगाबाद गांव में एक किसान ने फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि मृतक सुरेश कुमार ने गांव के ही लखन उर्फ लक्ष्मण की एक मामले में जमानत दी थी। परिजनों का आरोप है कि लखन के भाई पीतम उर्फ प्रीतम और उसकी मां इंद्रावती उर्फ इंदिरा के आग्रह और जिम्मेदारी लेने के बाद ही सुरेश कुमार जमानतदार बने थे। आरोप है कि जमानत मिलने के बाद लखन ने अदालत में पेश होना बंद कर दिया, जिसके चलते कोर्ट ने सुरेश कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, सुरेश कुमार जब अपने बेटे के साथ आरोपियों से कोर्ट में पेश होने की बात कहने गए तो उनके साथ मारपीट की गई और अपमानित किया गया। इससे वह मानसिक तनाव में आ गए। बुधवार को उन्होंने गांव के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मृतक के कुर्ते की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें