फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: निर्धारित दर से अधिक वसूला जा रहा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








हथीन। राजकीय एवं निजी बसों की कमी के कारण सैकड़ों यात्रियों को आवागमन के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। आरोप है कि विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो चालक हरियाणा रोडवेज द्वारा निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूल रहे हैं, जिससे दैनिक यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। हथीन से पलवल, मंडकौला, नूंह और उटावड़ रूटों पर बड़ी संख्या में ऑटो संचालित हो रहे हैं। यात्रियों के अनुसार, हथीन से उटावड़ का निर्धारित किराया 10 रुपये है, जबकि ऑटो चालक 20 रुपये तक वसूल रहे हैं। इसी प्रकार उटावड़ से मलाई का किराया 5 रुपये निर्धारित होने के बावजूद 10 रुपये लिए जा रहे हैं। दैनिक यात्री एवं समाजसेवी मोहम्मद जकरिया ने बताया कि हथीन से पलवल का किराया 20 रुपये निर्धारित है, लेकिन ऑटो चालक 25 से 30 रुपये प्रति यात्री वसूल रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से नियमित जांच कर निर्धारित किराया लागू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें