फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: द्रोण मेले में गुजरात और महाराष्ट्र के फैंसी फूल बन रहे आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

आमजनों के लिए 50 से अधिक किस्मों के फूल हैं मौजूद, 1.51 हजार की कुश्ती लड़ने नही आया कोई बड़ा पहलवान तो हुई 7 कुश्तियां

दनकौर। श्री द्रोणचार्य मंदिर परिसर में चल रहे द्रोण में एक दुकान पर गुजरात व महाराष्ट्र से लाये गए फैंसी फूलों की सजी हुई है। दुकान पर 50 से अधिक किस्म के फूल है, जोकि मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साथ ही मंगलवार को अखाड़े में कुश्ती पर घोषित 1.51 लाख रुपये की बड़ी कुश्ती पर कोई पहलवान लड़ने नही पहुंचा। जिसके बाद इसे रोककर 7 छोटी कुश्तियां कराई गई।फूल विक्रेता सौरभ ने बताया कि मेले में पहली बार उसने फैंसी फूलों की दुकान लगाई है। दुकान पर सूरजमुखी, गुलाब, लीली, कमल आदि किस्म के फूल लगाए हुए हैं। जोकि गुजरात व महाराष्ट्र से मंगाए जाते हैं। लोग भी घर सजाने के लिए फैंसी फूलों को पसंद कर रहे हैं। मेले में आने वाले ज्यादातर लोग मेले से फूलों के गुलदस्ते और अन्य चीजें चीजें खरीदकर ले जा रहे हैं। द्रोण स्टेडियम में 6 घंटे चली कुश्तियो में स्थानीय पहलवानों के साथ राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। लगभग 20 हजार लोगों ने कुश्ती का आनंद लिया। मेला कमेटी के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि मेले की सबसे बड़ी कुश्ती 1.51 लाख रुपये की थी। जब कोई बड़ा पहलवान नहीं उतरा तो फिर इसे 31-31 हजार की 7 छोटी कुश्तियों में बांटकर मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें