फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: परिजनों ने लगाया अपहरण व हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। गांव जलालपुर-मांडीखेड़ा स्थित मीट फैक्ट्री के पास जंगल में युवक का शव मिलने के मामले में परिजनों ने युवक के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। लाहबास निवासी शब्बीर ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अब्बास 14 सितंबर की रात लगभग 9:21 बजे गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में अंतिम बार दिखाई दिया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। 15 सितंबर की सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

उन्होंने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण, मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम, सभी मेडिकल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, सीसीटीवी फुटेज की जांच, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड लोकेशन डेटा तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की गई है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें