फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशा बेचने का विरोध करने पर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र के गांव गवारका में खेत में नशा बेचने का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फकरु ने बताया कि 3 अक्टूबर को वह पत्नी के साथ खेत गया था। वहां कुछ लोग कथित तौर पर स्मैक और चिट्टा बेच रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी का रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों व फरसे से हमला कर दिया। परिवार के अन्य लोगों के पहुंचने पर उन पर भी हमला किया गया। आरोप है कि कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया गया। हमले में अख्तर, साहुन, जेकम, खालिद और समीना घायल हुए। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं। एक पक्ष पर पहले केस दर्ज हो चुका है, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर 21 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें