फर्जी दस्तावेज लगा दो बहनों के नाम से बैंक अकाउंट खुलवाया, केस दर्ज
पलवल । फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक अकाउंट खुलवाने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि, मामले की जांच अपराध जांच शाखा पलवल द्वारा की जा रही है। सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि बाली नगर निवासी सिमरन छाबड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके और बहन दिव्या छाबड़ा के नाम के फर्जी दस्तावेज लगाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने केनरा बैंक में खाता खुलवा रखा है। आरोपी ने लेन-देन भी किया हुआ है। पीड़िता को इसकी जानकारी सोमवार को हुई।