फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अदालत में पेश नहीं हुआ, उद्घोषित करार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। अदालत में निर्धारित अवधि के दौरान पेश नहीं होने के मामले में दिनेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। अदालत के आदेश पर हसनपुर थाना पुलिस ने दिनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश सहित अन्य आरोपियों से संबंधित एक मामले की सुनवाई एसडीजेएम (सिनियर डीविजन जुडिशियल मजिस्ट्रेट) होडल की अदालत में चल रही थी। 29 मार्च को मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी दिनेश अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। अदालत में कई बार पुकार लगाए जाने के बावजूद उसकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। अदालत ने उल्लेख किया कि आरोपी की अनिवार्य उपस्थिति के लिए निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद तत्कालीन एसडीजेएम विकास गुप्ता ने दिनेश को उद्घोषित व्यक्ति घोषित करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को इसकी सूचना भेजने के निर्देश दिए। हसनपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें