फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पेंशन लेने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। द गुड़गांव सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की नगीना शाखा में बुढ़ापा पेंशन लेने पहुंच रहे बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैन कार्ड नहीं होने के कारण कई पेंशनधारियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। नगीना निवासी एमना ने बताया कि बैंक में पेंशन लेने पहुंचने पर उनसे पैन कार्ड मांगा गया, जिसके अभाव में उन्हें वापस लौटना पड़ा। शाखा प्रबंधक रुस्तम ने स्पष्ट किया कि पैन कार्ड नहीं होने पर बुजुर्ग परेशान न हों। वे आधार कार्ड और बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ पहुंचकर केवाईसी करवा सकते हैं और पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बैंक में भीड़ से बचने के लिए पेंशनधारियों से अलग-अलग समय पर आने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें