फोटो : पढ़ेनी आंगनवाड़ी केंद्र पर महिलाओं को जागरूक करने के उपरांत कलश यात्रा निकलते सर्किल सुपरवाइजर सिंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव पढ़ेनी में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को मिलने वाली पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। विभाग की ओर से ग्रामीणों से बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने और आंगनवाड़ी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। आंगनवाड़ी सर्कल सुपरवाइजर सिंपी रानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पौष्टिक रेसिपी तैयार कर उनके महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावा कलश यात्रा निकालकर ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को बेहतर खान-पान अपनाने तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्कल सुपरवाइजर सिंपी रानी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं रवीना, रीटा, नीतू, जरीना, मधु सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।