फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जेल से फरार कैदी नूंह में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ ने राजस्थान की अलवर सेंट्रल जेल से तीन साल से फरार कैदी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ, पुत्र रमजान, निवासी नीमाहेड़ी, थाना टपूकड़ा, जिला खैरथल, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दहेज उत्पीड़न के मामले में सजा काट रहा था। वर्ष 2023 में वह अलवर सेंट्रल जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ थाना कोतवाली अलवर में सेंट्रल प्रिजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जेल से फरार होने के बाद आरोपी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात में भी शामिल रहा। सीएस स्टाफ प्रभारी मेहन्द्र को आरोपी के नूंह जिले में छिपे होने की सूचना मिली थी। टीम ने रणनीति बनाकर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को नियमानुसार थाना कोतवाली अलवर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें