फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण हटाया

Sat, 06 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। नगर परिषद और परिवहन विभाग ने शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ बस स्टैंड के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान नगर परिषद के एमई बिजेंद्र राठी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और रोडवेज जीएम जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान जेसीबी और हैड्रा मशीन से बस स्टैंड की बाउंडरी के बाहर रखे लकड़ी और लोहे के खोखे, तख्त और टीन शैड हटाए गए। कार्रवाई के कारण आसपास जाम लग गया और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
फल, सब्जी, जूस और अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार अधिकारियों से सामान स्वयं हटाने के लिए समय मांगते रहे, लेकिन किसी की नहीं सुनी गई और मशीनों से खोखे व सामान तोड़ दिया गया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बड़ा खोखा लगाया गया है, जहां जूस, नमकीन बिकते हैं और शाम को शराब भी परोसी जाती है। इस पर भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि उनके खोखों में रखा सामान भी नष्ट हो गया और उन्हें समय नहीं दिया गया। वहीं, रोडवेज जीएम जितेंद्र यादव ने बताया कि खोखा लगाने वालों को दस दिन पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने सामान नहीं हटाया, इसलिए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें