फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल अस्पताल के गेट पर अतिक्रमण बन रहा समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उपमंडल के नागरिक अस्पताल का मुख्य द्वार अतिक्रमण का शिकार है। स्थिति यह है कि यहां पर लोगों ने अपनी दुकानें लगा रखी हैं। ऐसे में आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि कई बार इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य द्वार के साथ सब्जी व फलों की दुकानें लगी हुई हें। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को होती है। इससे अस्पताल के सामने हर समय जाम लगा रहता है। कई बार तो जाम में सरकारी अस्पताल में आने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती है। आपातकालीन स्थिति में भी कोई भी मरीज सहजता से अस्पताल में प्रवेश नही कर पाता है। दुकानदारों ने दुकानों को सजाने के लिए अस्पताल की चारदिवारी तक तोड़ दी है।
वर्जन-
मैंने सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत की है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों का रवैया लापरवाहीपूर्ण बना हुआ है। अस्पताल में प्रवेश के लिए सहज रास्ता तक नहीं बचा है। कुछ लोग दुकानदारों से वसूली करके उनको संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। - भारत भूषण, उपप्रधान, श्रीराम युवा सेवा संगठन हथीन
विज्ञापन

सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक प्रतिदिन जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। यहां से दुकानों को हटाना ही विकल्प है। कई बार गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। रास्ते पर अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस तक अंदर नहीं जा पाती है। - प्रेमचंद पांडेय, हथीन
वर्जन-
संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर अस्पताल के आसपास किए गए कब्जों को हटवाया जाएगा। शीघ्र ही जिला उपायुक्त के माध्यम से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर कार्रवाई की जाएगी। - वकील अहमद, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें